जयपुर। ब्रज के फागोत्सव की तर्ज पर गुलाबी नगरी के मंदिरों में होली तक फागोत्सव के दौरान ठाकुर जी को रंग बिरंगी गुलाल अर्पित की जा रही है शेखावाटी और स्थानीय कलाकार चंग और ढप की थाप पर फाल्गुनी भजन सुना रहे है इसी कड़ी में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य मे सोमवार को गोविंद धाम में पालने में झूलते हुए श्री लड्डू गोपाल की रचना झांकी सजाई गई ।
ठाकुरजी को हरी, नीली, पीली, केसरिया, लाल, गुलाबी रंग की प्राकृतिक गुलाल अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया । भक्तों को गोविंद देवजी के रंग-रंगीले मनमोहक रूप के सुगम दर्शन हुए । रचना झांकी में ठाकुरजी के समक्ष सूती कपड़े पर श्रीकृष्ण लीलाओं की सुंदर झांकियां सजाई जा रही है ।




















