July 27, 2024, 7:10 am
spot_imgspot_img

ठाकुरजी पहनेंगे चेन वाली जैकेट

जयपुर। गुलाबी नगरी में गुलाबी सर्दी के शुरू होते ही अब बाजार में भगवान के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। घरों में भी लड्डू गोपाल को रजाई उढ़ाना भक्तों ने शुरू कर दिया है। सुबह और शाम पड़ने वाली सर्दी में इन दिनों ठाकुरजी गर्म वस्त्र में सोने लगे हैं। इस बार बाजार में भगवान के लिए खासतौर पर चेन वाली जैकेट नजर आई है। जिसे लाेग ज्याद पसंद कर रहे हैं।  बाजारों में ठाकुरजी के गर्म कपड़े नए-नए डिजाइन में आए हुए हैं। ऐसे लोग अपने घर में विराज रहे ठाकुरजी के लिए गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हल्की सर्दी शुरू होने के साथ ही भगवान की दिनचर्या में भी बदलाव शुरू हो गया है। अब ठाकुरजी गुनगुने पानी से स्नान करने लगे हैं।

मंदिरों में छठ से ठाकुरजी के खानपान एवं पोशाक में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी का हिम ऋतु का शृंगार किया जाएगा, जिसमें ठाकुरजी को ऊनी वस्त्रों से बनी पोशाक एवं कपड़ों से बने फूलों की माला धारण कराई जाएगी तथा रात्रि में शयन के दौरान टोपा,दस्ताने,दुशाला और रजाई का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही ठाकुरजी के भोग में गोंद, मेवा केसर मिश्रित लड्‌डू का प्रयोग किया जाएगा। रात्रि में शयन के समय ठाकुरजी को केसर युक्त दूध का भोग लगाया जाएगा, वहीं ठाकुरजी की सेवा में केसर और हिना के इत्र का प्रयोग होगा।  ज्यादा सर्दी बढ़ने पर ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी का प्रयोग भी किया जाएगा।

लुभा रही हैं वूलन में फैंसी पोशाक

लोगों में अपने भगवान को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की डिमांड है। बाजार की दुकानों में विभिन्न रंगों और डिजाइन की गई पोशाकों के प्रति लोग काफी आकर्षित हो रहे है। भगवान की पोशाक विक्रेता पूजा शर्मा ने बताया कि इस बार ठाकुरजी के स्पेशल गर्म कपड़े आए हैं। इनमें फैंसी वूलन, ऊनी, कंबल सेट, नाइट सूट, चेन वाली जैकेट, मखमल के कपड़े, वेलवेट में फैंसी सहित कई वैरायटी आई है। गर्म कपड़ों के अलावा ठाकुरजी की कैप, रजाई, गद्दी और पलंग भी उपलब्ध है। हमारे यहां ठाकुरजी की पोशाक 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक की कीमत में है। ठाकुरजी के कपड़ों की बिक्री तो पूरे साल होती है, लेकिन सर्दी के गर्म कपड़े सिर्फ सीजन में ही लाते हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles