मार्गशीर्ष अमावस्या पर गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी ने की काली पोशाक धारण

0
59
Thakurji wore black attire in Govind Devji temple
Thakurji wore black attire in Govind Devji temple

जयपुर। मार्गशीर्ष अमावस्या गुरुवार को छोटीकाशी में दान-पुण्य पर जोर रहा। मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गई। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी को काले रंग की पोशाक धारण कराकर चंदन और फूलों से मनोरम श्रृंगार किया गया। इससे पूर्व सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में पंचामृत अभिषेक किया गया।

श्रृंगार झांकी में आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया के निर्देशन में वैष्णव भक्तों ने बधाइगान किया।

चौड़ा रास्ता के राधा दामोदरजी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में अभिषेक कर विशेष झांकी सजाई गई। पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर में महंत सिद्धार्थ गोस्वामी के सान्निध्य में महिलाओं ने कीर्तन किया।

रामगंज बाजार के लाड़लीजी मंदिर में महंत संजय गोस्वामी के सान्निध्य में अमावस्या पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं छोटीकाशी के श्याम मंदिरों में अमावस्या कीर्तन हुआ। विभिन्न श्याम सेवी संगठनों की ओर से अनेक स्थानों श्याम प्रभु का दरबार सजाकर कीर्तन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here