वैशाख शुक्ल पंचमी पर रामचंद्र जी मंदिर का 141 वां स्थापना दिवस का शुभारंभ

0
223
The 141st foundation day of Ramchandra Ji temple was inaugurated on Vaishakh Shukla Panchami
The 141st foundation day of Ramchandra Ji temple was inaugurated on Vaishakh Shukla Panchami

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित रामचंद्र जी मंदिर का 141 वां स्थापना दिवस वैशाख शुक्ल पंचमी शुक्रवार को भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। शुक्रवार को पूरे विधि विधान से षोडशोपचार पूजन के बाद सुबह राम दरबार का पांच सौ किलो गाय के दूध, दही, घी, केसर, चंदन, शहद,बुरा, केवड़ा जल, मोगरा जल, गुलाब जल और फलों के रस से वेद मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराया गया।

सुबह मंगला आरती के समय से ही ठाकुर जी के नेगचार शुरू हो गए। दोपहर को ठाकुर जी का रजवाड़ी श्रृंगार किया गया। श्री रामचंद्र जी महाराज को मोती, हीरे, पन्ने, माणक लगे चुनरी का साफा और सिरपेच धारण कराया गया। कमर पर राजसी तलवार धारण कराई गई। सीताजी को भी हाथ फूल, गोखरू, रानी हार, चंद्रहार, चंद्रिका धारण कराकर पूरा रजवाड़ी श्रृंगार कराया गया। मध्याह्न वेला में श्री राम दरबार की स्थापना दिवस की मुख्य आरती हुई। शाम 7 बजे 51 हवाई गर्जना के साथ मुख्य संध्या आरती हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ श्री राम दरबार की आरती की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here