श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति का 33वां सामूहिक विवाह 8 फरवरी को

0
105
Rajasthan sees historic decline in child marriage rate
Rajasthan sees historic decline in child marriage rate

जयपुर। श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति द्वारा आयोजित 33वां सामूहिक विवाह समारोह 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया के संयोजन में भारत माता सर्किल स्थित देशी बाइट रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के संरक्षक ललित सक्सेना को धर्म एवं संस्कृति परिग्रहण संस्कार का प्रभारी नियुक्त किया गया। डेकोरेशन व कैटरिंग का दायित्व साकेत माथुर एवं विजेंद्र माथुर को सौंपा गया। वहीं मेकअप व शृंगार की जिम्मेदारी महिला अध्यक्ष रीना नेपालिया सहित महिला मोर्चा को दी गई। बाहर से आने वाले समाज बंधुओं के स्वागत हेतु आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत समिति गठित की गई।

समिति ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल से समाज बंधुओं के शामिल होने की संभावना है। 7 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन भी किया जाएगा।
अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने समाज से आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here