भक्ति भाव से मनायेगे अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज का 49 वां अवतरण दिवस, पूरे देश से शामिल होंगे श्रद्धालु

0
431
The 49th birth anniversary of Arham Yoga founder Muni Pranamya Sagar Maharaj will be celebrated with devotion

जयपुर। मानसरोवर के मीरामार्ग स्थित आदिनाथ भवन में चातुर्मास कर रहे अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज का 49 वां अवतरण दिवस बुधवार 11 सितम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि मानसरोवर के गौखले मार्ग स्थित सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 9 में बनाये गये विशाल सभागार में दोपहर 2.00 बजे आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में 49 श्रावक श्रेष्ठी मुनि श्री के पाद पक्षालन व शास्त्र भेट करने का पुण्यार्जन करेगें। सायंकाल महाआरती होगी जिसमें सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों से दीपक लाएंगे।

इससे पूर्व मीरामार्ग के सैक्टर 9 स्थित सामुदायिक केन्द्र पर मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व मनाया गया। । इस मौके पर दस दिवसीय स्व धर्म शिविर के तीसरे दिन प्रातः 5.30 बजे से 7.00 बजे तक उत्तम आर्जव धर्म पर अर्हं योग एवं ध्यान करवाया गया।

अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि शिविर में प्रातः 5.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आत्म साधना के साथ पूजा भक्ति के विशेष आयोजन किये गये । वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बैनाडा के अनुसार इस मौके पर उत्तम आर्जव पर अपने प्रवचन में आचार्य श्री ने शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मायाचार, कुटिलता छोड़कर सरलता व निश्चलता अपनाने का आव्हान किया।

शिविर में तत्वार्थ सूत्र का विधान प्रारंभ हुआ जिसमें सौधर्म इन्द्र इन्दर, महेश, अशोक, राजेन्द्र , अंकुर, अरिहंत, नमन, संभव, कविश, अधिराज, क्रियांश, आगत एवं समस्त बाकलीवाल परिवार अशोका इलेक्ट्रिकल्स वालो को मिला। कुबेर इन्द्र प्रेम देवी, पारस, राजीव, संजय कासलीवाल कुम्हेर वाले, चक्रवर्ती छुट्टन देवी सुशील पहाड़िया ने सौभाग्य प्राप्त किया।

मुनि श्री ने अपने प्रवचन में तत्वार्थ सूत्र के तीसरे अध्याय में सात भूमियों के बारे में, वहां के नारकीय जीवन के बारे में, उनको होने वाले कष्टों के बारे में तथा जैन भूगोल को समझाया। मुनि श्री ने लोक के बारे में बताया कि मध्यलोक में मनुष्य ढाई द्वीप तक जा सकता है। जम्बू द्वीप के बारे में, उसके क्षेत्रों के बारे में, पर्वत, सरोवर, सुमेरु पर्वत आदि के बारे में बताते हुए 39 अर्घ्य समर्पित करवाये।

इससे पूर्व धर्म सभा का दीप प्रज्जवलन व मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के पाद पक्षालन का समाजश्रेष्ठी अजय, विजय, संजय कटारिया परिवार ने सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल प्रश्न मंच, आरती, प्रतिक्रमण पाठ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये ।

इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन बाकलीवाल, मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, संयुक्त मंत्री भानू छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, अशोक जैन नेता, प्रदीप जैन आदि ने सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि बुधवार 11 सितम्बर को मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व के दौरान उत्तम शौच धर्म मनाया जाएगा ।इस मौके पर प्रातः 5.30 बजे से 7.00 बजे तक अर्हं योग ध्यान, 7 बजे से श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, तत्वार्थ सूत्र विधान होगा। प्रातः 9.00 बजे मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें ।दोपहर में 1.30 बजे से धर्म की कक्षा, तत्वार्थ सूत्र प्रवचन, दशम धर्म कक्षा, सायंकाल 6.00 बजे से प्रश्न मंच, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।

आयोजन से जुड़े हुए विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि मुनि प्रणम्य सागर महाराज का 49 वां अवतरण दिवस बुधवार 11 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर 49 श्रावक श्रेष्ठी मुनि श्री के पाद पक्षालन व शास्त्र भेट करने का पुण्यार्जन करेगें। सायंकाल महाआरती होगी जिसमें सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों से दीपक लाएंगे।

मानसरोवर के मीरामार्ग स्थित आदिनाथ भवन में चातुर्मास कर रहे अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज का 49 वां अवतरण दिवस बुधवार 11 सितम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि मानसरोवर के गौखले मार्ग स्थित सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 9 में बनाये गये विशाल सभागार में दोपहर 2.00 बजे आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में 49 श्रावक श्रेष्ठी मुनि श्री के पाद पक्षालन व शास्त्र भेट करने का पुण्यार्जन करेगें। सायंकाल महाआरती होगी जिसमें सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों से दीपक लाएंगे।

इससे पूर्व मीरामार्ग के सैक्टर 9 स्थित सामुदायिक केन्द्र पर मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व मनाया गया। । इस मौके पर दस दिवसीय स्व धर्म शिविर के तीसरे दिन प्रातः 5.30 बजे से 7.00 बजे तक उत्तम आर्जव धर्म पर अर्हं योग एवं ध्यान करवाया गया।

अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि शिविर में प्रातः 5.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आत्म साधना के साथ पूजा भक्ति के विशेष आयोजन किये गये ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बैनाडा के अनुसार इस मौके पर उत्तम आर्जव पर अपने प्रवचन में आचार्य श्री ने शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मायाचार, कुटिलता छोड़कर सरलता व निश्चलता अपनाने का आव्हान किया।

शिविर में तत्वार्थ सूत्र का विधान प्रारंभ हुआ जिसमें सौधर्म इन्द्र इन्दर, महेश, अशोक, राजेन्द्र , अंकुर, अरिहंत, नमन, संभव, कविश, अधिराज, क्रियांश, आगत एवं समस्त बाकलीवाल परिवार अशोका इलेक्ट्रिकल्स वालो को मिला। कुबेर इन्द्र प्रेम देवी, पारस, राजीव, संजय कासलीवाल कुम्हेर वाले, चक्रवर्ती छुट्टन देवी सुशील पहाड़िया ने सौभाग्य प्राप्त किया।

मुनि श्री ने अपने प्रवचन में तत्वार्थ सूत्र के तीसरे अध्याय में सात भूमियों के बारे में, वहां के नारकीय जीवन के बारे में, उनको होने वाले कष्टों के बारे में तथा जैन भूगोल को समझाया। मुनि श्री ने लोक के बारे में बताया कि मध्यलोक में मनुष्य ढाई द्वीप तक जा सकता है। जम्बू द्वीप के बारे में, उसके क्षेत्रों के बारे में, पर्वत, सरोवर, सुमेरु पर्वत आदि के बारे में बताते हुए 39 अर्घ्य समर्पित करवाये।

इससे पूर्व धर्म सभा का दीप प्रज्जवलन व मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के पाद पक्षालन का समाजश्रेष्ठी अजय, विजय, संजय कटारिया परिवार ने सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल प्रश्न मंच, आरती, प्रतिक्रमण पाठ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये ।

इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन बाकलीवाल, मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, संयुक्त मंत्री भानू छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, अशोक जैन नेता, प्रदीप जैन आदि ने सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष सुशील पहाड़िया एवं मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि बुधवार 11 सितम्बर को मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व के दौरान उत्तम शौच धर्म मनाया जाएगा ।इस मौके पर प्रातः 5.30 बजे से 7.00 बजे तक अर्हं योग ध्यान, 7 बजे से श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, तत्वार्थ सूत्र विधान होगा। प्रातः 9.00 बजे मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें ।दोपहर में 1.30 बजे से धर्म की कक्षा, तत्वार्थ सूत्र प्रवचन, दशम धर्म कक्षा, सायंकाल 6.00 बजे से प्रश्न मंच, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।

आयोजन से जुड़े हुए विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि मुनि प्रणम्य सागर महाराज का 49 वां अवतरण दिवस बुधवार 11 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर 49 श्रावक श्रेष्ठी मुनि श्री के पाद पक्षालन व शास्त्र भेट करने का पुण्यार्जन करेगें। सायंकाल महाआरती होगी जिसमें सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों से दीपक लाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here