राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 50वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ

0
407

जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानक विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर 7 फरवरी शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। 50वें स्थापना दिवस पर आयुष सचिव भारत सरकार वैद्य राजेश कोटेचा, उप महानिदेशक आयुष मंत्रालय भारत सरकार श्री सत्यजीत पॉल, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान प्रो. संजीव शर्मा ने भगवान धन्वंतरि का पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

50वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को संस्थान के सभागार भवन में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 14 विभागों द्वारा किए किए जा रहे चिकित्सा एवं शोध कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार प्रताप राव जाधव, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, हवा महल विधायक बालमुकुन्दाचार्य महाराज, आयुष सचिव भारत सरकार वैद्य राजेश कोटेचा, उप महानिदेशक आयुष मंत्रालय भारत सरकार सत्यजीत पॉल, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान प्रो. संजीव शर्मा के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में होगा।

संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर आयुष सचिव और कुलपति ने दी संस्थान के सभी चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। स्थापना दिवस के अवसर पर आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अस्पताल परिसर मे शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कैंसर की निशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से किया जाएगा।

शिविर में आमजन की कैंसर स्क्रीनिंग के लिए विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांच करने के साथ कैंसर रोग के लक्षण, बचाव एवं रोग से संबंधित जानकारी कैंसर विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा आमजन को दी जाएगी। निशुल्क शिविर में कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए स्तन जांच के लिए मेमोग्राफी, गर्भाशय जांच के लिए पेप स्मीयर टेस्ट, फेफड़ों की जांच के लिए एक्स रे, ओवरी जांच के लिए सीए 125, प्रोस्टेट की जांच के लिए पीएसए के साथ कई प्रकार की रक्त से जुड़ी जांच निशुल्क की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here