जयपुर। जयपुर स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर कावटियो का खुर्रा रामगंज बाजार मंदिर महंत प.लोकेश मिश्रा के सानिध्य में श्री श्याम सत्संग मंडल संस्था अपना तीन दिवसीय 60 वाँ वार्षिक उत्सव दिनांक 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा जो 3अप्रैल तक चलेगा। संस्था अध्यक्ष अशोक मिश्रा और कुंज बिहारी आबासवाले ने बताया।
अप्रैल को महिला मंडल द्वारा भजनामृत सत्संग होगा दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक। 2 अप्रैल को 10.15 बजे से 11 ब्राह्मणों द्वारा बाबा श्याम की विशेष पूजा और दुग्ध अभिषेक, रात्रि 8 बजे से बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार दर्शन भजनामृत सत्संग संपूर्ण रात्रि, 3 अप्रैल को संध्या आरती पश्चात बाबा श्याम बैंड बजा लवाजमे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा श्याम की यह सेवा वर्ष में एक बार ही मंदिर से आज के दिन ही बाहर आती हैं।




















