श्याम सत्संग मंडल की 60वीं विशाल पद यात्रा 22 फरवरी को

0
29
Branches of Khatu Shyam have emerged from Chhoti Kashi
Branches of Khatu Shyam have emerged from Chhoti Kashi

जयपुर। जयपुर की सबसे पुरानी और बड़ी पदयात्रा श्री श्याम सत्संग मंडल संस्था की 60वीं विशाल पद यात्रा 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे श्री श्याम प्राचीन मंदिर, कांवटियों का खुर्रा (रामगंज बाजार) से खाटू धाम के लिए रवाना होगी। इस बार सप्तमी और अष्टमी तिथि एक ही दिन होने के कारण पद यात्रा पंचमी तिथि को निकाली जा रही है।

मंदिर महंत पं. लोकेश मिश्रा ने बताया कि पद यात्रा से पूर्व 21 फरवरी को रात्रि 8 बजे निशान पूजन किया जाएगा। श्रद्धालु रंग-बिरंगे निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ पद यात्रा में शामिल होंगे।

संस्था अध्यक्ष अशोक मिश्रा व कुंजबिहारी आभास वाले ने बताया कि भक्त शिरोमणि पं. गोकुलचंद मिश्र द्वारा स्थापित इस मंदिर से वर्षों से बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित की जा रही है। 60 वें वर्ष में प्रवेश पर संस्था वर्ष 2026 में गौ सेवा, मानव सेवा, मंदिर पाटोत्सव सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here