अपहरण और हत्या की वारदात में फरार चल रहा इनामी आरोपित देहरादून से दस्तयाब

0
124
The absconding accused in the kidnapping and murder case was arrested from Dehradun
The absconding accused in the kidnapping and murder case was arrested from Dehradun

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए अपहरण और हत्या की वारदात में फरार चल रहा पच्चीस हजार रुपये के इनामी आरोपित को देहरादून (उत्तराखंड) से दस्तयाब कर मुहाना थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। फिलहाल मुहाना थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी ने अपहरण और हत्या की वारदात में फरार चल रहा पच्चीस हजार रुपये के इनामी आरोपित अंकित जाट निवासी पाटन जिला नीमका थाना को छह सौ किलोमीटर पीछा करते हुए देहरादून (उत्तराखंड) से पकडा है और फिर जयपुर लाकर मुहाना थाना पुलिस के हवाले किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here