हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार वांछित आरोपित गिरफ्तार

0
104

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित को पकडा है। पुलिस जांच में सामने आया कि सितम्बर 2024 में एमआई रोड दो गैंग्स में आपस में जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें एक खडी कार को भी जला दिया गया था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि सितम्बर 2024 में एमआई रोड दो गैंग्स में आपस में जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मोहसिन खान निवासी शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दोनों गैंग के अब तक 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ही पक्षों ने अपनी अपनी स्पेशल गैंग बना रखी हैं।

एक गैंग की “777” (ट्रिपल सेवन) नाम से एक गैंग बना रखी है जिसका मुख्य सरगना वसीम मोटा है और वहीं दुसरी गैंग “किलर” नाम से एक गैंग बना रखी है जिसका मुख्य सरगना मुजम्मिल है जिसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ही पक्षों से जांच में सामने आया है कि दोनों ही गैंग के लोगों में आपस में रंजिश चलती रहती है। जिस कारण आपस में झगड़ा करते हैं। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए दोनों ही गैंग्स की कमर को तोड़ डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here