70 फीट गहरे कुएं से युवती का शव बरामद

0
37
The body of a young woman was recovered from a 70-feet deep well.
The body of a young woman was recovered from a 70-feet deep well.

जयपुर। जयपुर ग्रामीण के सामोद थाना इलाके के कुशलपुरा (बांसा) गांव में 70 फीट गहरे कुएं से 18 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम ने शनिवार को करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।

मृतका नेहा उर्फ पायल शर्मा (18) पुत्री चंद्रप्रकाश शर्मा 5 मार्च से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी सामोद थाने में दर्ज कराई थी। आशंका के आधार पर गांव के एक गहरे कुएं में तलाश की जा रही थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर सिविल डिफेंस और प्रशासन को सफलता नहीं मिली।

एसडीआरएफ कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देश पर हेड कांस्टेबल इम्तियाज अली के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची। कुएं में अधिक पानी और नीचे दलदल होने की आशंका के चलते पहले पंपों से जलस्तर कम किया गया।

इसके बाद जवान हरिप्रसाद रेस्क्यू उपकरणों के साथ करीब 70 फीट नीचे कुएं के तल तक उतरे। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे युवती का शव दलदल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया। रेस्क्यू टीम में मनराज, भैरूबक्स, राजूलाल, हरिप्रसाद, कमलेश, सरोज और अनिता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here