अमृतमयी गौ भारती ग्रंथ का लोकार्पण आज

0
99
Gau Bharati
Gau Bharati

जयपुर। गौ-संस्कृति, सनातन मूल्यों और भारतीय जीवन-दृष्टि को समर्पित अमृतमयी गौ भारती ग्रंथ का लोकार्पण तथा श्री हस्तीमल जी स्मृति ईश्वर सृष्टि सम्मान समारोह रविवार को सुबह 11 बजे मालवीय नगर के पाथेय कण भवन स्थित देवर्षि नारद सभागार में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्र होंगे। वे गौ आधारित संस्कृति और समाज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर विचार व्यक्त करेंगे। मुख्य अतिथि गौपालन, देवस्थान एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत होंगे।

अध्यक्षता नंदिनी गौ सेवा संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान के संरक्षक शिव शंकर लातूरे करेंगे। ईश्वर सृष्टि संस्था के अध्यक्ष कमलेश पारीक कमल, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रदीप शेखावत, संयोजक पुष्कर उपाध्याय, भगवती प्रसाद चौधरी, गौरव मोदी एवं ओम प्रकाश बोहरा ने शनिवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here