बालक-बालिका का फुटबॉल में होगा स्किल टेस्ट

0
20
The boys and girls will undergo a skills test in football.
The boys and girls will undergo a skills test in football.

जयपुर। रविवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित की जा रही अकादमियों—बालिका खेल संस्थानों की चयन ट्रायल के अंतर्गत फुटबॉल में कुल 437 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिसमें बालिका फुटबॉल अकादमी-कोटा व बालिका खेल संस्थान-फुटबॉल, जयपुर के लिए 130, बालक फुटबॉल अकादमी-जोधपुर के लिए 184, बालक फुटबॉल अकादमी, (प्रस्तावित)-कोलीड़ा, सीकर के लिए 88 एवं बालक फुटबॉल अकादमी (प्रस्तावित)-बांसवाड़ा के लिए 35 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं मेडिकल के बाद बैटरी टेस्ट लिया गया। वही 166 बास्केटबॉल खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट लिया गया।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि सोमवार को बालिका फुटबॉल अकादमी-कोटा, बालक फुटबॉल अकादमी-जोधपुर, बालिका खेल संस्थान फुटबॉल-जयपुर, बालक फुटबॉल अकादमी,(प्रस्तावित)-कोलीड़ा, सीकर, बालक फुटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-बांसवाड़ा के लिए स्किल टेस्ट होगा।

उन्होंने बताया कि सोमवार को ही बालक वॉलीबाल अकादमी – झुंझुनूं,, बालिका वॉलीबाल अकादमी-जयपुर, आवासीय बालिका खेल संस्थान-जयपुर-बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग एवं आवासीय बालिका खेल संस्थान (प्रस्तावित)- उदयपुर-जूडो के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल करवाने के बाद बैटरी टेस्ट लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here