अमरपुरेश्वर महादेव मंदिर में हर –हर महादेव शंभू के गूंजे जयकारे

0
456

जयपुर। एमआई रोड स्थित पावन तीर्थं अमरापुर स्थान में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रात 6 बजकर 6 मिनट पर पूरे 24 मिनट मंदिर परिसर में स्थित अमरपुरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का संतो ने बिल्व पत्र,गंगा जल,गौ दुग्ध से अभिषेक कर पूजा-पाठ किए।

जिसके पश्चात भोलेनाथ की आरती की गई। द्वितीय सोमवार को हाजरा हजूर प्रेम प्रकाश मंडल अध्यक्ष पूज्य सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज, एवम संतो द्वारा भगवान भोलेनाथ का बिल्वपत्र अर्पित कर गो दूध गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आरती की गई।

मन्दिर परिसर को सुंदर ऋतु पुष्पों से सजाया गया एवम भगवान भोले नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया । संतो ने हर हर महादेव देव शंभू , काशी विश्वनाथ गंगे ओम नमः शिवाय का संकीर्तन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here