जयपुर। नवरात्रा के अवसर पर श्री राधे रानी प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में नेहरु नगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहे 31वे़ नवान्ह पारायण महोत्सव के तहत मंगलवार को अयाेध्या कांड की 90 व अरण्य कांड की 29 चौपाइयों के पाठ हुए। इस दौरान जोगवहिं जिन्हहि प्रान की नाई,महि सोवत तेइ राम गोसाईं….,पिता जनक जग बिदित प्रभाऊ, ससुर सुरेस सखा रघुराऊ….,मंगल भवन अमंगल हारी….,जैसी चौपाइयों की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान होता रहा।
आयोजन से जुड़े सुभाष खंडेलवाल व लोकेश पाराशर ने बताया कि इस मौके पर व्यासपीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने एक बानि करुनानिधान की,सो प्रिय जाकें गति न आन की….,होइहैं सुफल आजु मम लोचन, देखि बदन पंकज भव मोचन….जैसी चौपाइयों केा पाठ किए। यह पाठ 251 आसनों पर हुए। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। पाठ 27 मार्च तक रोजाना साम 6 बजे से होंगे।




















