जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति, महानगर जयपुर तत्वावधान में चेटीचंड -2025 कार्यक्रमों का समापन और सम्मान समारोह मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। अध्यक्ष दिलीप हरदासानी ने मुख्य अतिथि अशोक परनामी का शॉल पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले और विगत चेटीचंड पखवाड़ा के कार्यक्रमों में विशेष योगदान देने वाले 141 समाज बन्धुओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी, सहयोगी संस्थाओं के सदस्य, पंचायतों के मुखिया गण मौके पर उपस्थित रहें।
प्रवक्ता तुलसी संगतानी ने बताया की सिंधु सपूत अवार्ड जेठानन्द नंदवानी को,सिंधु गौरव अवार्ड मोहन नानकानी को,सिंधु रत्न अवार्ड मनोहर राजानी को और सिंधु वीर अवार्ड नानकराम थावानी को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार कमल आसवानी,सर्वोत्तम कार्यकर्ता पुरस्कार दीपक दुलानी व अद्वितीय कार्यकर्ता दिलीप भूरानी को और विशेष पुरस्कार दिलीप पारवानी को प्रदान किया गया। गत चेटीचंड -2025 में निकाली गई शोभायात्रा में कलात्मक झांकियों में भारतीय सिंधु सभा, पूज्य सिंधी पंचायत जयसिंहपुरा खोर, पूज्य सिंधी पंचायत आमेर को सम्मानित किया गया। सजीव झांकियों में पूज्य पंचायत नाहरी का नाका, जय सिंह सेठिया, पूज्य सिंधी पंचायत मुरली पुरा को भी पुरस्कार दिए गए।
पूरे देश में सी. ए. इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नेहा खानवानी को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। प्रसिद्ध कलाकार मनोज मामनानी ने सिंधी संगीत की सरिता बहाई।



















