पिपलेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव का रंग जमा

0
40
The colors of the Phag festival spread in Pipleshwar Mahadev Temple
The colors of the Phag festival spread in Pipleshwar Mahadev Temple

जयपुर। अजमेरी गेट स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, प्रेम पान परिसर में आयोजित फाग उत्सव में भक्ति और उल्लास का ऐसा रंग जमा कि राहगीर भी रुककर मस्ती में झूमने लगे। मंदिर परिसर चंग की थाप और फाग गीतों से देर तक गूंजता रहा।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश सोनी ने बताया कि किशन एंड पार्टी, फतेहपुर सीकरी के कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “ए जमुना को पानी ओ लायो ओ रसिया” और “पतली कमर थारी लुड-लुड जावे” जैसे गीतों पर चंग की थाप के साथ कलाकारों ने ऐसी रंगारंग प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु स्वयं को झूमने से रोक नहीं सके।

उत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पुष्पवर्षा और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने होली के पारंपरिक उल्लास का आनंद लिया। आयोजन ने ब्रज संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here