कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों का सम्मान एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0
38
Congress Committee's Minority Department
Congress Committee's Minority Department

जयपुर। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों के सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की रीति-नीति से नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराना तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर 16 फरवरी 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले पैग़ाम-ए-मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के एम.डी.चोपदार ने की। चोपदार ने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को पार्टी की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि संगठन की ताकत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।

समारोह में जिला जयपुर (शहर) कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आर.सी. चौधरी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सभी 50 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पार्टी की विचारधारा, नीतियों,आगामी कार्यक्रमों तथा जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here