दम्पती ने एक ही पंखे से लटककर जान दी

0
229
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक दम्पती द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए है। दम्पती की 11 और आठ साल की दो बच्चियां भी है। खास बात यह है कि युवक का शव फंदे से लटका था तो महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला है। हालांकि पुलिस मामले को सुसाइड मान कर जांच करने में जुटी है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार मुहाना रोड पर पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह आईसीआईसीआई बैंक में इंश्योरेंस का काम करता था। शुक्रवार को पति-पत्नी में अनबन हो गई। अनबन के बाद महिला ने फंदा लगा लिया। जब धमेंद्र बाजार से लौटा तो 36 वर्षीय सुमन चौधरी फंदे से लटकी मिली। इस पर धर्मेंद्र ने उसे फंदे से उतारा और फिर खुद भी फंदे से लटक गया। जब दोनों पति-पत्नी शाम को बाहर नहीं आए तो आस-पास के लोगों ने घर जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर व महिला को शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पटेल नगर में एक दम्पती से सुसाइड किया है।

दोनों में आपस में कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। कहासुनी के बाद पति बाजार चला गया। इस महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति वापस लौटा तो महिला फंदे से लटकी मिली। इस पर पति ने उसे उतारा और उसकी पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के गले पर फंदे का निशान मिला है। दंपति के दो बच्चियां है जो कि स्कूल की छुट्टियां होने के कारण गांव गई हुई है। मामले की जानकारी दंपति के परिजनों को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here