जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से उनके अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों से कई लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
जयपुर पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत परिवादी हरकेश योगी ने मामला दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त जसवंत सिंह के साथ कानोता जा रहा था। इसी दौरान प्रहलादपुरा पुलिया के नीचे थार गाड़ी सवार 5 अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार के आगे अपनी थार गाड़ी लगा कर रोक लिया और जबरन दोनो को खुद की थार में बैठा लिया और पैसों की मांग करने लगे। नकदी नहीं देने पर बदमाशों ने जमकर मारपीट की।
जिसके बाद अज्ञात बदमाश जसवंत के कानों में पहनी हुई सोने की बालिया, सोने की अंगुठी और चार हजार रुपए फोन पे कर डाल लिए। वहीं बदमाशों ने हरकेश 2 हजार रुपए का ऑनलाइन पैमेंट खुद के फोन पे पर डलवा लिया और चांदी की अंगुठी,मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी दोनो पीड़ितों को घटना स्थल से दो किलो मीटर दूर जंगलों में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम को गठन किया और सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पूर्व में कमल योगी को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस वारदात में शामिल एक नाबालिक को निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी कृष्ण गुर्जर (19) निवासी गोनेर व मनीष मीणा (24) निवासी सिरोली शिवदासपुरा को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य लूट की वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार
शिवदासपुरा थाना पुलिस ने भूमि विवाद के चलते जान लेवा हमला करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश के अपराधी रिकॉर्ड को खंगलाने में जुटी हुई है।
जयपुर उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत परिवादी रमेंश धाकड़ ने 15 अगस्त 2025 को मामला दर्ज कराया था कि ग्राम रुपपुरा में उसने लुनियावास गृह निर्माण सहकारी समिति की आवासीय योजना शंकर वाटिका में खरीदे गए प्लॉट का निर्माण कार्य शुरु किया था।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने साथ मिलीभगत कर आरोपी डम्पर व ट्रेक्टर में सवार होकर आए उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया और उसके वाहन में तोड़फोड़ करते हुए नकदी व दस्तावेज निकला कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार चल रहे राजू लाल मीणा पुत्र रामसहाय मीणा को रविवार को दबोच लिया।




















