सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने-कैश ले उड़े बदमाश

0
26

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के शादी में जाने का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस गए और करीब आधे घंटे में गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात मंगलम विहार कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार जांगिड़ के घर हुई। 15 फरवरी को वे अपने परिवार के साथ झुंझुनूं में एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया।

शनिवार देर रात करीब 12 बजे दो नकाबपोश बदमाश मेन गेट कूदकर घर में घुसे। उन्होंने दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। बदमाश करीब 7 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने और लगभग 70 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

रविवार को परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध बदमाश वारदात करते हुए दिखाई दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here