खरीदारी करने के बहाने ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, लाखों रुपयों के गहनों पर किया हाथ साफ

0
161

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में शातिर बदमाश ज्वेलरी शॉप पर मां को गिफ्ट में चांदी के आभूषण देने का झांसा देकर घुसे और लाखों रुपयों के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया की सोडाला के गोविन्दपुरा निवासी रामदयाल सोनी (78) ने मामला दर्ज कराया है कि रामनगर विस्तार में महादेव चौराहे के पास मुकेश ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। गुरुवार शाम 4 बजे दो लड़के ग्राहक बनकर दुकान पर खरीदारी के लिए आए। एक लड़के ने अपनी मां को गिफ्ट देने के लिए पायजेब दिखाने की कहा। ज्वेलरी दिखाने के दौरान काउंटर पर रखी चांदी की पायजेब (80 ग्राम) और सोने की तीन जोड़ी बाली (6 ग्राम) आरोपी लेकर फरार हो गए।

जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रहीं है। दोनो बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने जैसे ही काउंटर पर रखा सामान संभाला तो वो गायब मिला। पीड़ित को वारदात की जानकारी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर चली। फुटेज को चैक करने पर दोनों बदमाशों भागते दिखाई दिए। फुटेज के अनुसार दोनो आरोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार होते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here