जयपुर। पंचमी चैत्र कृष्ण पंचमी रविवार 8 मार्च को गोनेर स्थित श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर के पट मंगल रहेंगे। इस कारण श्रद्धालु रविवार को प्रातः 8 से शाम 6 बजे तक जगदीश जी महाराज के दर्शन से वंचित रहेंगे।
मंदिर महंत हनुमान दास ने बताया कि 8 मार्च 2026 चैत्र कृष्ण पंचमी को प्रातः: 8 से सायंकाल 6 बजे तक स्वान (न्हान) पंचमी के कारण परम्परानुसार भगवान श्री लक्ष्मी जगदीश जी के दर्शन (कपाट बंद) बंद रहेगें। सायंकाल सवा 6 बजे संध्या आरती पश्चात दर्शनार्थी दर्शनों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।




















