साकार होगा पत्रकारों के आवास का सपना: पेंशन सम्मान निधि बढ़ाने पर सीएम का आभार

0
33
The dream of housing for journalists will come true

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा पत्रकार आवासीय योजना की घोषणा के बाद पत्रकार समुदाय में खुशी की लहर है। वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की पेंशन सम्मान निधि 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए किए जाने की घोषणा का भी स्वागत किया गया है।

पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने इसे पत्रकारों के लिए सुनहरा दिन बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पत्रकार आवासीय योजना की मांग की जा रही थी। बजट भाषण में घोषणा नहीं हो पाने के बाद मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया गया था। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय से जुड़े पत्रकार साथियों के सहयोग से यह मांग आगे बढ़ी और अब विधानसभा में इसकी घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पत्रकार आवासीय योजना की घोषणा और अधिस्वीकृत वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन सम्मान निधि में बढ़ोतरी पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अब प्राथमिकता आवासीय योजना को जल्द मूर्त रूप दिलाने और पेंशन सम्मान निधि में बढ़ोतरी को शीघ्र लागू करवाने की रहेगी। अन्य लंबित मांगों को भी सरकार के समक्ष रखकर चरणबद्ध तरीके से पूरा करवाने का प्रयास जारी रहेगा। प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here