जयपुर। जगतपुरा इलाके में अचानक से चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार से धुंआ निकलता देख कार चालक ने चलती कार से छलांग लगा दी। जिससे वो मामूली रुप से घायल हो गया। हादसे के वक्त घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ लग गई।
जिसके चलते यातायात जाम हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन इससे पहले कार आग की भेंट चढ़ गई और कबाड़ में तब्दील हो गई।
पुलिस ने बताया कि जगतपुरा रोड पर शॉर्ट सर्किट के चलते एक कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख कार चालक ने तुरंत गेट खोल कर बाहर की ओर छलांग लगा दी। जिससे उसे मामूली चोट आई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया और कुछ ही देर मे कबाड़ में तब्दील हो गई।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोट होने की आशंका के चलते यातायात रोक दिया। जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने लगभग 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक कार आग में जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई।


















