जयपुर। जगतपुरा थाना इलाके में स्थित दी महिमा पनोरमा रजिडेंट्स वैलफेयर सोसायटी की लिफ्ट दूसरी मंजिल से अनियंत्रित होकर ग्राउंड फ्लोर में जा गिरी। बताया जा रहा है की हादसे के वक्त लिफ्ट में एक ही परिवार के 8 लोग मौजूद थे। लिफ्ट में मौजूद सभी लोग घायल हो गए।
वहीं एक युवक के फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद पीड़ित ने थाने पहुंच सोसायटी पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सोसायटी पदधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हेड कॉन्स्टेबल प्रभुदयाल ने बताया कि जगतपुरा इलाके में स्थित दी महिमा पनोरमा रजिडेंट्स वैलफेयर सोसायटी के एल-ब्लॉक में 8वें फ्लोर पर मिथलेश मीना (43) अपनी फैमिली के साथ फ्लैट में रहते है। वह फूड मिनिस्टरी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शिकायत में बताया- 23 अक्टूबर-2025 की रात करीब 930 बजे फैमिली के 8 जने खाना खाने के लिए बाहर जाने के लिए 8वीं मंजिल से नीचे उतर रहे थे।
तभी दुसरी मंजिल पर आते ही लिफ्ट अटक गई। इमरजेंसी का बटन दबाने पर लिफ्ट मेंटिनेस से आए स्टाफ ने ऊपर जाकर कुछ किया। तभी अचानक से लिफ्ट टूटकर दूसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर में जा गिरी। इससे लिफ्ट में मौजूद फैमिली मेंबर 5 बड़े-3 बच्चे डरकर चिल्लाने लगे।
जिसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर गिरी लिफ्ट से जैसे-तैसे सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में मिथलेश का पैर फ्रेक्चर हो गया, साथ ही बाकी फैमिली मेंबर्स के मामूली चोट आई। घायल मिथलेश को तुरंत परिवार सदस्यों ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। चार बाद पैर का प्लास्टर खुलने के बाद पीड़ित ने सोसायटी पदधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पीड़ित मिथेलश का आरोप है कि सोसायटी के अध्यक्ष अजय मीणा, सचिव अंकुर अग्रवाल और कोषाध्यक्ष कुंती देवी है। सोसायटी में लगी सभी लिफ्ट व उपकरणों के मंटेनेंस व रखरखाव की जिम्मेदारी उनकी है। काफी बार लिफ्ट मंटीनेंस को लेकर कहने के बाद भी सोसायटी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लापरवाही के चलते लिफ्ट टूटने से उनकी फैमिली को नुकसान उठाना पड़ा।
















