महिला यात्री ने सीआईएसएफ की महिला के साथ की धक्का -मुक्की

0
103

जयपुर। सांगानेर एयरपोर्ट पर शनिवार को एक महिला यात्री ने भारी लगेज के साथ एयरपोर्ट में जबरन घुसने का प्रयास किया। वहीं पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गुस्साई महिला यात्री ने सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ अभद्रता शुरु कर दी और धक्का-मुक्की करने लग गई। जिसके बाद सीआईएसएफ की महिला जवान ने एयरपोर्ट थाने पहुंच महिला यात्री के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

एएसआई रामलाल ने बताया कि सीआईएसएफ की महिला जवान का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे उसकी जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल-2 पर चेक-इन गेट पर ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान एक महिला यात्री जयुपर से मुंबई फ्लाइट पकड़ने के लिए आई थी।

भारी लगेज होने के कारण सीआईएसएफ की महिला जवान ने उसे रोका तो महिला यात्री ने उसके साथ धक्का -मुक्की करना शुरु कर दिया और जबरन एयरपोर्ट में प्रवेश करने का प्रयास करने लगी। काफी समझाईश के बाद भी महिला यात्री सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ धक्का -मुक्की करती रहीं। जिसके बाद सीआईएसएफ की महिला जवान ने महिला यात्री के खिलाफ थाने पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला यात्री की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here