परशुराम जन्मोत्सव के लिए गणेश जी को दिया प्रथम निमंत्रण

0
45
The first invitation for Parashurama's birth anniversary celebrations was extended to Lord Ganesha.
The first invitation for Parashurama's birth anniversary celebrations was extended to Lord Ganesha.

जयपुर। सकल ब्राह्मण समाज की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संयोजन में 19 अप्रेल को विद्याधरनगर सेक्टर चार के परशुराम भवन में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को मोती डूंगरी गणेश जी को प्रथम निमंत्रण दिया गया।

इस मौके पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। हिंदू धर्म सभा के जयपुर जिला अध्यक्ष पकंज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, राजेश कौशिक, अंकित शर्मा, मोनू शर्मा, नाथू बागड़ा, और सुनील दत्त शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here