फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 का पहला गाना छाप तिलक रिलीज़

0
33

जयपुर। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 का पहला गाना छाप तिलक रिलीज हो गया है। पारंपरिक संगीत और मॉडर्न बीट्स का मेल इसे एक ऊर्जावान डांस ट्रैक बनाता है। गाने में अविनाश तिवारी, मेधा शंकर और पैराडॉक्स की केमिस्ट्री और मज़ेदार हुक स्टेप देखने को मिलता है। यह गाना सिंगर-कंपोजर हीर का बॉलीवुड डेब्यू भी है। गाने को अमान नूर ने कंपोज़ किया है और बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। जबकि पैराडॉक्स का रैप इसे मॉडर्न टच देता है।

अविनाश तिवारी ने कहा कि छाप तिलक फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने वाला गाना है। उम्मीद है यह लोगों की प्लेलिस्ट में भी खास जगह बनाएगा। मेधा शंकर ने कहा कि यह फिल्म का पहला गाना है और इसकी ऊर्जा बहुत खास है। मुझे यकीन है कि यह इस सीज़न का बड़ा डांस ट्रैक बनेगा।

जानकारी के अनुसार गिन्नी वेड्स सनी 2 को ज़ी स्टूडियोज़ और साउंड्र्या प्रोडक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं, जबकि इसे प्रशांत झा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छाप तिलक अब सोनी म्यूजिक पर रिलीज हो चुका है और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here