पांच दिवसीय चैत्र मेले का शुभारंभ 1 अप्रैल को

0
44
The five-day Chaitra Fair begins on April 1st.
The five-day Chaitra Fair begins on April 1st.

जयपुर। हिंद – सिंध के महान संत युगपुरुष ब्रह्मनिष्ठ आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज द्वारा निर्मित आस्था भक्ति का अनूठा अद्भुत संगम प्रकाशीयो का पांच दिवसीय महाकुंभ चैत्र मेला 1 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ होगा और जिसका समापन पांच अप्रैल शनिवार को किया जाएगा। पावन तीर्थ श्री अमरापुर स्थान में परम पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा भक्ति उल्लास के साथ पांच दिवसीय चैत्र मेला मनाया जाएगा।

1 अप्रैल बुधवार को प्रातः 6 से 7 विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो पोलोविक्ट्री से सिंधी कैम्प बस स्टैंड, वनस्थली मार्ग, संसार चंद्र रोड से होते हुए पुनः श्री अमरापुर स्थान पहुंचेगी। जिसके तत्पश्चात सुबह 7 से 10 बजे तक नित्य नियम प्रार्थना संत महात्माओं ,गुरुदेव के मुखरबिंद से भजन सत्संग का भव्य आयोजन होगा। जिसके पश्चात 10 से11 बजे तक हवन, यज्ञ, अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 60 फिट ऊंचे शिखर पर प्रेम प्रकाशी ध्वजा फहराई जाएगी ।

सायं काल 3 से 9 बजे तक भजन सत्संग आरती एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पंच दिवसीय उत्सव के अंतर्गत गुरुवार, शुक्रवार को प्रातः 7 से 11 एवं सायं काल 3 से 9 बजे तक भजन संकीर्तन आरती एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा । 4 अप्रैल शनिवार को प्रातः काल 7 से 11 बजे तक भजन सत्संग के पश्चात पंच दिवसीय ग्रंथ गीता के पाठों का भोग परायण होगा । इसी बीच अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।

रविवार 5 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे से संत महात्माओं द्वारा सत्संग आशीर्वचन के पश्चात 7 बजे “पूज्य श्री स्वामी भगत प्रकाश महाराज” के सानिध्य में विश्व शांति पल्लव प्रार्थना के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा। साथ ही 5100 सौ तुलसी पौधा वितरण किए जाएंगे ! चैत्र मेले उत्सव से एक दिन पूर्व 31 मार्च को आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज के परम शिष्य अवधूत स्वामी गुरमुख दास महाराज के पंच दिवसीय वरसी उत्सव का समापन विशाल ब्रह्म भोज के साथ होगा। उत्सव के उपलक्ष में लाखों की संख्या में देश विदेश से संत महात्माओं का आगमन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here