बुजुर्ग महिला के गले से तोड़ ले गए सोने की चेन

0
222
Chain of five women broken in Kalash Yatra
Chain of five women broken in Kalash Yatra

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में बीच सड़क बुजुर्ग महिला के गले में सोने की चैन तोड़ दो बाइक सवार फरार हो गए। इस पर लोगों ने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। घटना जमना कॉलोनी के ढेहर का बालाजी के पास 30 सितंबर सुबह 9 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने बेटे को फोन पर बेटे को जानकारी दी। इसके बाद बेटा मौके पर पहुंचा और थाने में मामला दर्ज करवाई।

जांच अधिकारी एएसआई अर्जुन लाल ने बताया कि घटना थाना इलाके के जमना कॉलोनी ढेहर का बालाजी के पास की है। वृद्ध महिला कुसुम अग्रवाल (55) मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान पैदल चल कर एक युवक महिला के पीछे से आया और सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला ने वारदात के बाद शोर मचाया तो कुछ लोगों ने बदमाशों का बाइक से पीछा भी किया लेकिन दोनों बदमाश मौके से भाग निकले।

महिला ने घटना के संबंध में अपने बेटे देवाक अग्रवाल (23) को जानकारी दी। देवाक अग्रवाल अपनी मां को लेकर विद्याधर नगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। महिला से स्नैचिंग की रिपोर्ट मिलने के बाद इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here