सिनेमा का महाकुंभ जिफ का आयोजन 13 फरवरी से दिल्ली में

0
41
Jaipur International Film Festival inaugurated on Friday
Jaipur International Film Festival inaugurated on Friday

जयपुर/नई दिल्ली। भारतीय और वैश्विक सिनेमा के कला प्रेमियों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने जा रहा है। आगामी 13 से 15 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडप और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सिनेमा के तीन बड़े आयोजनों का भव्य संगम होगा। इस दौरान 18वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ), 9वें न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (एनडीएफएफ) और ग्लोबल सिने कॉन्फ्लुएंस (जीसीसी) का संयुक्त आयोजन किया जाएगा।

जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल प्रवक्ता राजेंद्र बोड़ा के अनुसार इस भव्य आयोजन के दौरान भारतीय सिनेमा के ही-मैन के नाम से विख्यात महानायक धर्मेंद्र को उनके अतुलनीय योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

महोत्सव के फाउंडर-डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि धर्मेंद्र ने फूल और पत्थर, शोले,चुपके-चुपके और धरम वीर जैसी कालजयी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर समृद्ध किया है। उनकी विरासत ईमानदारी और सिनेमा के प्रति समर्पण की एक मिसाल है।
महोत्सव की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ वैश्विक सिनेमा की एक बड़ी झलक देखने को मिलेगी। वहीं 60 से अधिक देशों की 600 से ज्यादा फिल्में विभिन्न प्रतियोगी श्रेणियों में शामिल की गई हैं।

महोत्सव के दौरान चयनित शीर्ष पुरस्कार प्राप्त फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया भर के लगभग 40 देशों से 1000 से अधिक फिल्म निर्माता, निर्देशक और पेशेवर कलाकार इस आयोजन का हिस्सा बनने दिल्ली आएंगे।

फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ यहाँ दिल्ली फिल्म कन्वेंशन एंड समिट के तहत उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसमें गेम-चेंजिंग डायलॉग सेशंस, पैनल चर्चाएं और नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो नए फिल्मकारों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here