विराट हिन्दू सम्मेलन आठ फरवरी को: प्रभात फेरी निकालकर दिया निमंत्रण

0
93
The grand Hindu conference will be held on February 8th.
The grand Hindu conference will be held on February 8th.

जयपुर। ब्रह्मपुरी बस्ती में 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने में जुटे हुए हैं। सम्मेलन को लेकर हिन्दू समाज में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बस्ती व आसपास की कॉलोनियों में छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन कर समाज के लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

मातृशक्ति की भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिल रही है। महिलाएं घर-घर जाकर कलश यात्रा में भाग लेने के लिए महिलाओं को आमंत्रित कर रही हैं और कूपन का वितरण कर रही हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला-पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। अलग-अलग कॉलोनियों में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को सम्मेलन की जानकारी दी जा रही है तथा पत्रकों का वितरण भी किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश भार्गव ने बताया कि ब्रह्मपुरी बस्ती में 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वीर रस के कवि अपनी ओजस्वी वाणी से हिन्दू समाज में चेतना का संचार करेंगे। वहीं बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। एंकर राखी शुक्ला मंच संचालन करेंगी।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि आचार्य राजेश्वर सनातन संस्कृति, स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और हिन्दू समाज की एकजुटता जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। मातृशक्ति प्रतिनिधि मीनाक्षी सोनी, विजया पारीक एवं राधा गुप्ता ने बताया कि महिलाओं की भव्य कलश यात्रा 8 फरवरी को सुबह 11 बजे चतुर्मुख नाथ महादेव मंदिर से रवाना होगी, जिसमें 501 महिलाएं शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here