शांतिकुंज हरिद्वार से आएगी टोली, 25 से 27 तक रहेगा प्रवास

0
88

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्री राम आचार्य शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्जवलित अखण्ड दीपक एवं वंदनीय माताजी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी में तीन दिवसीय आयोजन होंगे। गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों मानसरोवर के वेदना निवारण केन्द्र में बैठक तीनों दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर प्रभारी तय किए गए।

शांतिकुंज की प्रशिक्षित टोली के माध्यम से होने वाले यज्ञ में आहुति प्रदान कर श्रद्धालु नवीन ऊर्जा, शक्ति, उत्साह, प्रेरणा प्राप्त कर युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान प्रदान कर सकेंगे। प्रथम दिवस 25 फरवरी को कालवाड़ रोड झोटवाड़ा की पॉवर हाउस वाली गली में नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में सभी संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे।

यज्ञ और संस्कार महोत्सव का समय सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक रहेगा। करधनी गायत्री महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने यज्ञ का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। दूसरे दिन 26 फरवरी को मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में सुबह 7 बजे से विश्व कल्याण की कामना के साथ अखंड गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप किया जाएगा। शाम पांच बजे राष्ट्र जागरण दीपयज्ञ का आयोजन होगा। तीसरे दिन 27 फरवरी को मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here