जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में एचआर कॉन्क्लेव संगम-2.0 का भव्य आयोजन

0
94
The HR Conclave Sangam-2.0 was grandly organized at JK Lakshmipat University.
The HR Conclave Sangam-2.0 was grandly organized at JK Lakshmipat University.

जयपुर। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में सालाना एचआर कॉन्क्लेव संगम-2.0 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें टॉप इंडस्ट्री लीडर्स, एकेडमिक एक्सपर्ट्स और स्कॉलर्स समेत बडी संख्या में एक्सपर्ट्स ने कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजन के दौरान वर्कफोर्स की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए एकेडेमिया और इंडस्ट्री के बीच बेहतर सहयोग पर एक्सपर्ट्स ने चर्चा की।

यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर हर्षपति सिंघानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कैसे हायर एजुकेशन बेहतर करने में योगदान कर सकता है, इंटरडिसिप्लिनरी, कोलेबोरेटिव और ग्लोबल तकनीकी विकास को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी और सॉफ्ट स्किल्स दोनो का ही महत्व है।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर विजयशेखर चेल्लाबोइना ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम जो पढ़ा रहे हैं वह प्रासंगिक हो क्योंकि शिक्षा गतिशील होनी चाहिए, जो तकनीकी और सामाजिक बदलाव की तेज़ गति के साथ तालमेल बिठाए। जेके ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट-ग्रुप एचआर प्रेम सिंह ने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक इंडस्ट्री अनुप्रयोगों से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया।

कॉन्क्लेव में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, दिन के पहले पैनल डिस्कशन, “एकेडेमिया-इंडस्ट्री तालमेलः भविष्य के लिए तैयार मैनेजर्स का सह-निर्माण,“ को डॉ. वी पी सिंह ने मॉडरेट किया। पैनलिस्ट में नीरज नारंग, देबाशीष बेरा, अचीना शर्मा, और डॉ. निधि वशिष्ठ, शामिल थे। इसके अतिरिक्त दिन में विभिन्न सेशन भी आयोजित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here