श्री सरस निकुंज में सजी गोवर्धन पर्वत की सांझी

0
125

जयपुर। इंदिरा एकादशी पर बुधवार को सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में सांझी उत्सव मनाया गया। श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर श्री अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के सान्निध्य में गिर्राज पर्वत छप्पन भोग की सुंदर सांझी के दर्शन कराए गए। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि सांझी में किशोरी जी द्वारा सखियों के साथ गिर्राज धरण महाराज और यमुना महारानी के पूजन के भाव से झांकी सजाई गई। चौकी पर गिर्राज पर्वत और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई वहीं, एक बड़े पात्र में जल भरकर यमुना महारानी के दर्शन कराए गए।

वैष्णव श्रद्धालुओं ने प्रियाजु सांझी रची नवीनी… आज सलौनी लागे सांझी…जैसे पदगायन किया गया। शाम को गिर्राज पर्वत के चारों ओर दीपदान किया गया। इससे पूर्व सुबह ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया गया। रामगंज बाजार स्थत लाड़लीजी मंदिर में महंत डॉ. संजय गोस्वामी के सान्निध्य में गिर्राज धरण लीला की विशाल सांझी सजाई गई। ठाकुरजी के समक्ष चौक पर प्राकृतिक रंगों से सजी सांझी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here