भारत मंडपम में सजेगा भारत व्यापार महोत्सव

0
32
The India Trade Festival will be held at Bharat Mandapam.
The India Trade Festival will be held at Bharat Mandapam.

जयपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से आयोजित किए जा रहे भारत व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 1 से 4 मार्च 2026 तक भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होगा। आयोजन को लोकल से ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया गया।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल से ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत विज़न को जमीन पर उतारने का प्रभावी मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि कैट देश के व्यापार, उद्योग और विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

अग्रवाल ने जानकारी दी कि महोत्सव में देश-विदेश से दो हजार से अधिक प्रदर्शक, पांच हजार से अधिक व्यापारिक संगठन, 2 लाख से अधिक व्यापार प्रतिनिधि और लगभग दस लाख बीटूबी व बीटूसी आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा बीस से अधिक केंद्रीय मंत्रालय, बीस से अधिक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश, पांच हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि तथा यूएनआरआई,ओसीआई प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। आयोजन में दौ सो से अधिक मीडिया संस्थान भाग लेंगे।

भारत व्यापार महोत्सव 2026 का मुख्य उद्देश्य ‘ग्रेट इंडियन कॉमन मार्केट’ की अवधारणा को मजबूत करना है, जिसके तहत देश के उत्पादों, सेवाओं और उद्योगों को एक साझा मंच प्रदान कर नए व्यापारिक अवसर सृजित किए जाएंगे।

कैट राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोडीवाला ने बताया कि इस महोत्सव में ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रिक वाहन,इंजीनियरिंग, कृषि एवं जैविक उत्पाद,हरित व नवीकरणीय ऊर्जा,खुदरा व्यापार,एफएमसीजी,हस्तशिल्प, आभूषण, स्वास्थ्य, योग एवं आयुर्वेद, सूचना प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट,अवसंरचना,पर्यटन और संस्कृति सहित अनेक क्षेत्रों के लिए विशेष प्रदर्शनी जोन स्थापित किए जाएंगे।

उन्होने बताया कि राजस्थान से लगभग दौ सौ कंपनियां इस महोत्सव में भाग लेंगी। जिनमें हस्तशिल्प,आभूषण,पत्थर उद्योग और सौर ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख इकाइयां शामिल होंगी। यह आयोजन राजस्थान के कारीगरों, उद्यमियों और एमएसएमई सेक्टर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल और प्रदेश महामंत्री हेमंत प्रभाकर ने कहा कि यह महोत्सव स्वदेशी आंदोलन को नई मजबूती देगा। निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा तथा विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा।

इस दौरान राजस्थान के प्रमुख व्यापारी विनोद गुप्ता,कमल कढ़ाई, पवन लखोटिया, सत्य चंद्रा, चारू अग्रवाल,रुचि प्रभाकर,नितिन अग्रवाल और जितेंद्र गोयल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here