कबड्डी चैंपियंस लीग भारतीय कबड्डी के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है: देवांक दलाल

0
50

जयपुर। कबड्डी चैंपियंस लीग में भिवानी बुल्स के स्टार रेडर और इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी देवांक दलाल ने लीग की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और पेशेवर माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच भारतीय कबड्डी के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बेस्ट रेडर ऑफ द मैच का सम्मान प्राप्त करने वाले दलाल ने टीम के सामूहिक प्रयास और लीग की गुणवत्ता पर विस्तार से विचार साझा किए।

देवांक दलाल ने कहा कि टीम के रूप में हमारा लक्ष्य हर मैच में अपनी रणनीति पर अमल करना और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलना है। जब आप टूर्नामेंट की शुरुआत में सकारात्मक प्रदर्शन करते हैं, तो इससे आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है।

सीजन के सबसे ऊंची बोली वाले खिलाड़ी होने के दबाव पर उन्होंने कहा, “दबाव हर खिलाड़ी के साथ रहता है, लेकिन मैं इसे सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखता हूं। जब टीम आप पर भरोसा जताती है, तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मैंने हमेशा शांत रहकर अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान दिया है।

कबड्डी चैंपियंस लीग अपने पहले ही सीजन में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह पैदा करने में सफल रही है। देवांक दलाल जैसे खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन यह संकेत दे रहे हैं कि यह लीग भारतीय कबड्डी को नई पहचान और नई दिशा देने की क्षमता रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here