दीपावली पर अयोध्या मंदिर की थीम पर हो रही बाजार की सजावट

0
285
The market is being decorated on the theme of Ayodhya temple on Deepawali
The market is being decorated on the theme of AyoThe market is being decorated on the theme of Ayodhya temple on Deepawalidhya temple on Deepawali

जयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर इस वर्ष भी बाजारों में दीपावली की सजावट का काम जोर -शोर से चल रहा है। इस बार भी जयपुर के प्रमुख बाजार रंग- बिरंगी रोशनी से जममगाएंगे। इस बार भी जयपुर के प्रमुख बाजारों के व्यापार मंडलों ने दीपावली पर्व पर होने वाले लाइट डेकोरेशन को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार की सजावट कही अयोध्या की थीम पर तो कही मिस्र पिरामिड तो कहीं कैंडल,राजस्थान राइजिंग जैसे थीम पर सजाया जा गया है।

दीपावली पर बाजारों में सात दिन तक रोशनी रहेगी। इसके लिए विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्षों ने रोशनी के लिए देर रात तक का समय प्रशासन से मांगा है। व्यापार मंडलों के अध्यक्षों ने रात 2 बजे तक बाजार में रोशनी रहे इसके लिए प्रशासन ने मांग की है। पिछली बार प्रशासन ने रात 1 बजे तक का समय दिया था।

छोटी चौपड़

इस बार दीपावली के पावन पर्व पर चांदपोल बाजार को कैंडल थीम पर सजाया गया। इस कैंडल थीम के लिए लगभग 15 हजार बल्बों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही छोटी चौपड़ पर मिस्त्र का पिरामिड बनाया गया है। जिसकी ऊंचाई लगभग 40 से 50 फीट और चौड़ाई 60 से 70 फीट है। मिस्त्र के पिरामिड को बनाने के लिए 50 से अधिक बंगाल के कारीगरों जुटे थे जो करीब 1 महीने पहले से इसकी तैयारी कर रहे थे।

एमआई रोड पर पुराने जमाने के बल्बों से की सजावट

एमआई रोड पर इस बार दीपावली की सजावट के लिए पुराने जमाने क बल्बों का इस्तेमाल किया गया है। इस बार एमआई रोड़ की सजावट राइजिंग राजस्थान थीम पर की गई है। जिसमें 11 हजार बल्ब की लड़ी लगाई गई है। लाइट डेकोरेशन में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र पांच बत्ती सर्किल पर राइजिंग राजस्थान की थीम रहेंगा।

एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एमआई रोड़ पर लाइट डेकोरेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पांच बत्ती सर्किल पर राजस्थान राइजिंग के लिए एक शो भी किया जाएगा। राइजिंग राजस्थान के उगते हुए सूर्य को सड़क के दोनो ओर आकर्षण लाइटों के माध्यम से दिखाया जाएगा।

राजपार्क में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा थीम

राजापार्क में इस बार दीपावली के पावन पर्व पर व्यापार मंडल ने आकर्षण लाइट डेकोरेशन कराया है। जिसे अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा की थीम पर तैयार किया गया है। राजापार्क व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के अध्यक्ष रवि नैय्यर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है जो विशेष रुप से बाजार के सजावट का काम कर रही है।

राजापार्क के बाजार में इस बार अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण -प्रतिष्ठा की थीम पर सजाया गया है। मुख्य चौराहे पर रामलला की प्रतिमा लगाई गई है। मेन चौराहे को झूमर और रंग -बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लाइटिंग के साथ पोल पर मोर की आकृतियां बाजार की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। जगह -जगह माता लक्ष्मी के साथ गणेश चित्रों को लाइटों से सजाया गया है। बाजार के मुख्य द्वार पर विशाल गेट बनाया गया है। इसके साथ ही गौ माता की प्रतिमा लगा कर उन्हे रंग -बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

जौहरी बाजार को अयोध्या थीम पर सजाया

सात दिन चलने वाले रोशनी उत्सव में जौहरी बाजार को अयोध्या थीम पर सजाया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि जिस तरीके से भगवान राम वनवास से अयोध्या लौटे थे। उसी तरीके से कई सालों के संघर्ष के बाद रामलला का मंदिर अयोध्या जन्मभूमि पर बना और उसमें रामलला विराजमान हुए। इसी थीम पर जौहरी बाजार को अयोध्या की थीम पर सजाया गया है। उन्होने बताया कि बाजार में जगह -जगह भगवान श्रीराम के कट आउट लगाए गए है जो रंग-बिरंगी लाइट की रोशनी से बाजार की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही बाजार के दोनो तरफ 16 -16 गेट बनाए गए है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे

जयपुर व्यापार महासंघ के संरक्षक और त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2024 को पर्यावरण का वर्ष माना जा रहा है।इसके मद्देनजर त्रिपोलिया बाजार के 150 साल पुराने अशोक वृक्ष को मेटल लाइट से सजाया जाएगा। इससे यहां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ‘ओल्ड इस गोल्ड’ का संदेश भी दिया जाएगा। इसके साथ ही भगवान गणेश की विभिन्न वाद्य यंत्र बजाते हुए पांच प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसे लेकर फिलहाल जयपुर के पूर्व राजपरिवार से बात की जा रही है, ताकि इन्हें त्रिपोलिया गेट के नजदीक लगाया जा सके।

सजावट के साथ स्वच्छ बाजार भी सम्मानित होंगे

राजापार्क को अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर सजाया जा रहा है।इसी तरह जौहरी बाजार भी राममय होगा।जहां साउंड के साथ रामधुनी सुनाई देगी जौहरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि ये पूरा बाजार राम के वनवास से लंका विजय और अयोध्या वापसी का गवाह बनेगा और पूरे बाजार को एलइडी लाइट से सजाते हुए करीब 16 गेट बनाए जाएंगे। ग्रेटर नगर निगम ने इस बार सबसे बेहतरीन सजावट करने वाले बाजारों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ इस बार स्वच्छता रखने वाले बाजारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

28 अक्टूबर को शुभारंभ

व्यापर मंडल के पदधिकारियों ने इस बार दीपावली के रोशनी का समय बढ़ाने की मांग की थी। पिछले वर्ष लाइटिंग का समय रात्रि एक बजे था। लेकिन इस बार जयपुर कमिश्नर से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लाइट रात 2 बजे तक चालू रखने की मांग की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट रोशनी का आनंद ले सके। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि कम से कम धनतेरस,रूप चौदस और दीपावली के दिन लाइटिंग को देर रात तक चालू रखा जाए।
लाइट का स्विच ऑन 28 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे स्विच ऑन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि लाइटिंग का स्विच ऑन 28 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे। सात दिवस इस रोशनी उत्सव 28 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक चलेगा। लाइटिंग का समय शाम साढ़े 6 बजे से लेकर रात्रि 1 बजे तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here