कार के टायर चोरी कर पत्थरों के सहारे खडा कर भागे बदमाश

0
309

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में बदमाशों द्वारा सड़क पर खड़ी एक कार के टायर चोरी कर पत्थरों के सहारे खडा करने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया है कि चोरी की वारदात को कार में सवार होकर आए बदमाशों ने जैक लगाकर पीछे के दोनों टायर निकाले और फिर फरार हो गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में टायर चोरों की करतूत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी पुलिस हेड कांस्टेबल खेमचन्द ने बताया कि गांधी पथ करणी विहार निवासी आयुष जैन (27) ने मामला दर्ज करवाया है कि मुहाना रोड पर उसके ताऊ जी का घर है।

दादाजी की मृत्यु होने पर गत दो दिन पहले वह ताऊजी के घर आए था। वहां उसने घर के बाहर अपनी कार पार्क की थी। रात के अंधेरे में बदमाश कार को जैक पर खड़ा किया और फिर पिछले दोनों टायर रिम सहित निकाल कर जैक हटाकर कार को पत्थर पर खड़ा कर छोड़ गए। सुबह कार संभालने पर टायर गायब मिले। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर टायर चोरों की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here