नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ से की शिष्टाचार भेंट

0
122

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा एवं एसटी मोर्चा अध्यक्ष गोपी चंद मीणा ने सोमवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दोनों मोर्चा अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने युवाओं एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा और एसटी मोर्चा पार्टी की रीढ़ हैं। दोनों मोर्चों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भेंट के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here