
जयपुर। श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से जुड़े कीर्ति नगर महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जैन भवन, कीर्ति नगर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित
रहे।
मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रेम जैन एवं महामंत्री जगदीश जैन ने महिला मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष शिप्रा बैद ने शपथ ग्रहण के उपरांत अपने उद्बोधन में समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प जताया।
महामंत्री रीटा छाबड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यकारिणी में परम संरक्षक कांता सोगानी, संरक्षक आशा काला, कोषाध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष विजया काला, उपमहामंत्री पूनम तिलक, सांस्कृतिक मंत्री अक्षया सेठी, प्रचार मंत्री रीना जैन, मंत्री सोनल पाटनी, संगठन मंत्री शीला पाटनी, उप प्रचार मंत्री बीनू जैन एवं संयुक्त मंत्री सीमा धडूका सहित अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



















