उत्तरी हवाओं से गिरा प्रदेश का पारा, 21 शहरों का पारा 20 डिग्री से नीचे

0
86

जयपुर। प्रदेश में चल रही उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पारे में गिरावट आ रही है। प्रदेश के 21 शहरों का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 15.5 डिग्री के साथ सीकर की रात सबसे सर्द रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात को प्रदेश के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट एक से दो डिग्री तक दर्ज की गई। जयपुर में दिनभर धूप खिली और हल्की हवाएं चली। जयपुर के रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के सभी भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व तत्पश्चात धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here