परकोटा गणेश भगवान को लगा पौष बड़े का भोग

0
118
The offering of Paush Bada was made to Lord Ganesha at the fort.
The offering of Paush Bada was made to Lord Ganesha at the fort.

जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को पौष बड़ा महोत्सव फूल बंगला झांकी का आयोजन हुआ। मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि भगवान गणपति का प्रातः गंगाजल सुगंधित औषधियों के गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया। भगवान को नवीन चोला धारण कराकर नवीन पोशाक चांदी का मुकुट धारण करवाया। मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाकर पुए, सूजी का हलवा, पकौड़ी, पूड़ी, सब्जी, हरे धनिया की चटनी,तिल से बने व्यंजनों का भोग लगा कर पौष बड़ा झाँकी सजायी।

गणपति का फूलों से श्रृंगार कर भक्तों ने श्री गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ किए। मंदिर परिसर को फूल बंदरवाल और लाइट से सजाया। संत महंतों के सानिध्य में प्रथम पूज्य की महाआरती हुई। स्थानीय भजन गायकों ने भगवान गणपति का भजनों के माध्यम से गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here