फैक्ट्रियों से कपडा चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
456
The one who stole clothes from factories was caught by the police
The one who stole clothes from factories was caught by the police

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपडा चोरी करने वाले एक बदमाश को धर-दबोचा है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किए गए कपडे सहित वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्रियों से कपडा चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जितेन्द्र महावार निवाी दतवास जिला टोंक हाल सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किए गए कपडे सहित वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। गिरफतार आरोपित कपड़ा फैक्ट्रीयों में से कीमती कपड़े चोरी कर बाजारों में कपडा व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को ही कपडा सस्ते दामों पर बिक्री कर देते थे । पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here