विध्नेश्वर महोदव मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन

0
96
Lakhhi Paush Big Festival at Bengali Baba Ashram on 31st December
Lakhhi Paush Big Festival at Bengali Baba Ashram on 31st December

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी के समीप रोडूराम नगर में स्थित विध्नेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रकार के वृक्षों के पत्तो से आकर्षण तरीके से सजाया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ठाकुर जी को पौषबड़ो और हलूवे का भोग लगाया गया। जिसके पश्चात मंदिर परिसर में पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। इस पंगत प्रसादी में करीब साढ़े 5 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व मंत्री महेश शर्मा, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह समेंत पत्रकार कॉलोनी के धीरज व्यास, लव शर्मा, सुरेश जोशी, अरुण शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विध्नेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सात बजे से सुंदकांड के पाठों का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथ में सुंदरकांड की पुस्तक लेकर गायन मंडली के साथ एक सुर में सुंदरकांड की चौपाईयों का वाचन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here