जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर मे बुधवार, 24 दिसंबर को पौष बड़ा महोत्सव व फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि भगवान गणपति का प्रातः गंगाजल सुगंधित औषधीयो के गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया जाएगा । भगवान को नवीन चोला धारण कराकर नवीन पोशाक चांदी का मुकुट धारण करावा कर मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।
प्रथम पूज्य को हलवा पकौड़ी तिल से बनी व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा । मंदिर परिसर को फूलों बंदरवाल और लाइट से सजाया जाएगा संत महंतों के सानिध्य में प्रथम पूज्य की महाआरती होगी । भक्तों को दोना प्रसादी वितरित की जाएगी स्थानीय भजन गायक भगवान गणपति का भजनों के माध्यम से गुणगान करेंगे ।




















