पेंशनर्स ने सामूहिक रूप से मनाया जन्मदिन संस्कार

0
50

जयपुर। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा शासन सचिवालय की ओर से एनबीसी रोड हरिपुरा स्थित महात्मा गांधी राज्य स्तरीय पेंशनर भवन में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ 32 पेंशनर्स का सामूहिक जन्मदिवस समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आचार्य पीठ से गायत्री वेदना निवारण केन्द्र, मानसरोवर के अशोक गोयल और ललिता शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

अशोक गोयल ने बलिवैश्व यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके आध्यात्मिक एवं वैज्ञानित पक्ष को समझाया। वहीं ललिता शर्मा ने पंचतत्व पूजन, उपासना-साधना एवं आराधना के तत्वों को सरल शब्दों में स्पष्ट किया। इस अवसर पर सभी को एक बुराई छोडऩे एवं राष्ट्रहित में एक अच्छाई अपनाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। मुख्य यजमान मुन्नालाल ठाड़ा ने देव पूजन किया।

उपशाखा शासन सचिवालय के अध्यक्ष भगवान सहाय मीणा, महामंत्री अशोक सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुमावत सह-कोषाध्यक्ष मुन्नालाल ठाड़ा ने यजमानों का माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। गायत्री परिवार के भोजराज पारीक और रामसिंह ने साहित्य स्टॉल लगार्ई। ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सहयोग से शैल्बी हॉस्पिटल के चिकित्सक दल ने सीपीआर का लाइव डेमो प्रस्तुत कर उपस्थित आमजन को उपयोगी स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की। उपशाखा के महामंत्री एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह चंदेल ने आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here