चोरी की बाइक से राह चलते लोगों के मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार

0
323
The person who robbed mobile phones of passersby on a stolen bike was arrested
The person who robbed mobile phones of passersby on a stolen bike was arrested

जयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक से राह चलते लोगों के मोबाइल लूटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए मोबाइल सहित चोरी की बाइक जब्त भी की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि अशोक नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक से राह चलते लोगों के मोबाइल लूटने वाले बदमाश चाँद डोली (21) निवासी हसनपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल स्नेचर चाँद डोली से लूटा गया एक एप्पल मोबाइल सहित चोरी की एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी सामने आया है कि उसने जयपुर के वीआईपी एरिया में चोरी की बाइक से मोबाइल लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को थाना इलाके के सी-स्कीम पंचशील मार्ग पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात हुई थी। लूट की सूचना पर पुलिस टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालते हुए आरोपित को पकडा है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदाते खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here